फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन के पूर्व अध्यक्ष आरएन यादव का निधन, गाय के हमले से हुए थे घायल

Mon, 07 Sep 2026 01:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ श्रमिक नेता काॅमरेड आरएन यादव का रविवार देर रात एसआरएन अस्पताल में निधन हो गया। रविवार दोपहर गाय के हमले से उनके सिर में गंभीर चोट आई थी।
विज्ञापन
आरएन यादव। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ श्रमिक नेता काॅमरेड आरएन यादव का रविवार देर रात एसआरएन अस्पताल में निधन हो गया। रविवार दोपहर गाय के हमले से उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। निजी अस्पताल के बाद उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रात करीब 12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। दारागंज निवासी आरएन यादव अपने पीछे दो बेटे, दो बेटियां और नाती-पोतों से भरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके बेटे अजय यादव और दामाद सुनील यादव इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। सुनील यादव संवाद न्यूज एजेंसी प्रयागराज में विधि संवाददाता भी हैं। सहज, संघर्षशील और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी आरएन यादव के निधन से कर्मचारी संगठनों में शोक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें