करमा। इतरौरा बलापुर गांव मुख्य मार्ग पर बना गढ्ढा
इतरौरा गांव में मुख्य सड़क पर निजी विद्यालय के पास बना गड्ढा ग्रामीणों और बच्चों के लिए परेशानी का कारण है। गड्ढे में पानी जमा होने से आवागमन बाधित होता है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय प्रबंधन सड़क निर्माण में अवरोध डाल रहा है। नगर निगम में शामिल होने के बाद भी सड़क नहीं सुधरी। गांव के पूर्व बीडीसी इरशाद, मोहम्मद कादिर, सोनू, मेराज और धर्मराज यादव ने बताया कि यह मार्ग कई गांवों को जोड़ता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते से आते-जाते हैं, लेकिन सड़क की बदहाली पर जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।