भीरपुर मार्ग से भगनपुर मार्ग तक जगह-जगह रोड जर्जर होने से दुर्घटनाएं बढ़ी
- फोटो : samvad
क्षेत्र का भीरपुर-भगनपुर मार्ग में जगह-जगह हुए पुलिया निर्माण के कारण सड़क कटी हुई है। इससे हादसे का खतरा बना रहता है। तेज रफ्तार चालक अचानक कटी सड़क सामने आने से वाहन नियंत्रित नहीं कर पाते और दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। खाई स्थित मेडिकल स्टोर संचालक अतुल कुशवाहा ने बताया कि सड़क का हिस्सा लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। यहां कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने इसे जल्द ठीक कराने की मांग की। इस संबंध में जेई सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बरसात के बाद पुलिया का निर्माण कराया जाएगा। इसके बाद सड़क का निर्माण कार्य कराया जाएगा।