बवाल के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी तो मौके पर 42 बाइकें लावारिस हाल में मिलीं। बाजार के व्यापारियों से पूछने पर कोई भी इनके बारे में कुछ बता नहीं पाया। इसके बाद इन सभी को पुलिस कब्जे में लेकर थाने ले आई। साथ ही इन्हें सीज कर दिया गया। माना जा रहा है कि यह बाइकें उपद्रव में शामिल युवकों की हैं जो पुलिस के खदेड़ने पर बाइक छोड़कर भाग निकले। डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव का कहना है कि सभी बाइकें सीज कर दी गई हैं। नंबर से पता लगाया जा रहा है कि बाइकें किन लोगों के नाम पर हैं। इन सभी काे नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।