फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: रईसजादों ने रेस्टोरेंट में लहराया असलहा, चलाई गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस स्थित एक रेस्टोरेंट में जश्न के सुरूर में डूब रईसजादे जोश में होश खो बैठे। बर्थडे पार्टी मनाने पहुंचे युवकों ने केक काटे जाने के दौरान हवा में असलहा लहराया और गोलियां भी चलाईं। दो राउंड फायर किए, जिससे वहां सनसनी फैल गई। फिलहाल, मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने कोई भी जानकारी न होने की बात कही है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक घटना 13 मार्च की रात की है। जिस रेस्टोरेंट में यह घटना हुई वह जीएचएस चौराहे के पास स्थित है। यहां जश्न मनाने के लिए एक दर्जन की संख्या में युवक जुटे थे। रात 9:30 बजे के बाद केक काटा जा रहा था। इसी दौरान यहां एक के बाद एक दो फायर किए गए। सरेआम गोलियां चलने से आसपास सनसनी फैल गई। घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें युवक केक काटते दिख रहे हैं और तभी पीछे से गोलियां चलने की आवाज सुनाई देती है। मौके पर सजी मेज पर दो केक भी दिख रहे हैं।
सूत्रों का कहना है कि रेस्टोरेंट में कई सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं और संभवत: घटना किसी न किसी कैमरे में भी जरूर कैद हुई होगी। चर्चा इस बात की भी है कि पार्टी में शामिल एक युवक अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर पहुंचा था और इसी से फायरिंग की गई। हालांकि,इस बारे में पुलिस ने किसी भी तरह की जानकारी की बात से इन्कार किया। थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि ऐसी कोई सूचना या शिकायत उन्हें नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें