शनिवार को अनुराधा ने चिरौड़ा चौराहे पर राजस्व निरीक्षक सुप्रीम सिंह को घूस का पैसा देने के लिए बुलाया। इस बीच रुपये देते समय विजिलेंस टीम ने कानूनगो सर्किल बाबूगंज में तैनात राजस्व निरीक्षक सुप्रीम सिंह को घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम उसे थरवई थाने ले गई। जहां लिखापढ़ी व कार्रवाई में जुटी है। सुप्रीम सिंह फूलपुर तहसील में पिछले कई वर्षों से लेखपाल के पद पर कार्यरत है।
कई बार घूस लेने की शिकायत उच्चाधिकारियों से हो चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। यही नहीं तहसील के अधिकारियों का कृपापात्र होने की वजह से उसे लेखपाल के स्थान पर राजस्व सर्किल बाबूगंज में कानूनगो का भी चार्ज सौंप दिया गया। यह चर्चा है कि जब से राजस्व निरीक्षक पद की जिम्मेदारी मिली तब से वह काश्तकारों को परेशान कर रुपये वसूलने में लगा था।