फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: राजस्व परिषद ने आवंटित किए क्षेत्राधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व परिषद के अध्यक्ष ने राजस्व परिषद प्रयागराज में वादों की सुनवाई के लिए पीठासीन अधिकारियों के क्षेत्राधिकार का आवंटन कर दिया है।राजस्व परिषद के प्रभारी अधिकारी राजकुमार द्विवेदी द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन के मुताबिक न्यायिक सदस्य साहब सिंह सहारनपुर, झांसी, प्रयागराज और मेरठ मंडल के जिलों के वादों की सुनवाई करेंगे। न्यायिक सदस्य ओमप्रकाश आर्य लखनऊ, अलीगढ़, विंध्याचल, बस्ती और गोरखपुर मंडल के राजस्व मामलों का निस्तारण करेंगे। इसी प्रकार कानपुर, बरेली, अयोध्या, आजमगढ़, और आगरा के वादों की सुनवाई न्यायिक सदस्य ओमप्रकाश राय करेंगे तथा न्यायिक सदस्य डीएस उपाध्याय मुरादाबाद, वाराणसी, चित्रकूट और देवीपाटन मंडल के जिलों के राजस्व विवादों का निपटारा करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें