बेटे से हुआ था बंटवारे को लेकर विवाद
मृतक सूर्यभान के चार बेटे राजू सिंह, जीतेंद्र सिंह, दुर्गेश और सुनील सिंह हैं। कुछ दिन पहले सूर्यभान का बेटे दुर्गेश सिंह से बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। बताया जाता है कि सूर्यभान सिंह दूसरे नंबर के बेटे जीतेंद्र प्रताप सिंह को ज्यादा चाहते थे। इससे तीसरे नंबर का बेटा दुर्गेश का पिता से हमेशा विवाद होता था। वह पिता से पेंशन के पैसे की मांग करता था लेकिन पिता उसकी बात को अनसुना कर देते थे। कुछ दिन बाद दुर्गेश के बेटी की शादी होनी है।
वह पिता पर पैसे के लिए दबाव बना रहा था। पैसा न देने से आक्रोशित होकर उसने हत्या की योजना बनाई। रात में जब सूर्यभान सिंह खाना खाकर सो गए तो दुर्गेश ने धारदार हथियार से उन पर हमला बोल दिया। सिर पर कई प्रहार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद दुर्गेश फरार हो गया। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह तब हुई जब वह सूर्यभान सिंह को जगाने के लिए पहुंचे।