फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑन लाइन शॉपिंग के विरोध में व्यापारियों ने दिया ज्ञापन

विज्ञापन
retail businessmen demostrated against online shopping - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। ऑन लाइन शॉपिंग के विरोध में व्यापारी एकता समिति की ओर से शुक्रवार को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। इस दौरान व्यापारियों ने ऑन लाइन शॉपिंग पर रोक लगाने की मांग की। समिति के प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि ऑन लाइन शॉपिंग के क्षेत्र में अमेरिकन कंपनियों ने पैर फैलाना शुरू कर दिया है। विदेशी कंपनी ऑनलाइन शॉपिंग के माध्यम से भारतीय व्यापारियों पर चोट कर रही हैं। इससे व्यापारी परेशान है। उनके कारोबार पर खासा असर पड़ा है। ज्ञापन सौंपने के दौरान मोनू यादव, अयोध्या प्रसाद, विनोद अग्रहरि, विशाल अग्रहरि, वीरेंद्र शर्मा, रश्मि गौड़, कलावती गुप्ता, बलराम पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें