फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC Result : एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का परिणाम जारी, 50181 पदों पर भर्ती के लिए हुई थी लिखित परीक्षा

Sun, 09 Apr 2023 08:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम शनिवार को जारी कर दिया है। कांस्टेबल / राइफलमैन के 50187 पदों पर भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
SSC GD - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम शनिवार को जारी कर दिया है। कांस्टेबल / राइफलमैन के 50187 पदों पर भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं। आयोग ने सफल अभ्यर्थियों की चार सूचियां जारी की हैं। इनमें शामिल अभ्यर्थियों को पीईटी / पीएसटी में शामिल होने का मौका मिलेगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर सूची देख सकते हैं।

एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम जारी होने के साथ ही उनके वर्ग क्रम में मेरिट जारी की गई है। इसकी शारीरिक दक्षता परीक्षा 15 अप्रैल से शुरू होगी। कंप्यूटर आधारित परीक्षा 10 जनवरी से 13 जनवरी 2023 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा की उत्तर कुंजी 25 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की गई थी। अभ्यर्थियों से संदेहास्पद प्रश्नों पर पहले ही आपत्तियां भी ली जा चुकीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें