कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से 12 से 16 मार्च 2019 के बीच हुई दिल्ली पुलिस सब इंसपेक्टर, सीएपीएफ और सीआईएसएफ में असिस्टेंट सब इंसपेक्टर परीक्षा-2018 के पहले प्रश्नपत्र का परिणाम शनिवार की शाम घोषित कर दिया गया। कंप्यूटर आधारित परीक्षा में महिला वर्ग के लिए 2170 और पुरूष वर्ग के लिए कुल 17416 को सफल घोषित किया गया है जबकि दिल्ली पुलिस के लिए पुरुष वर्ग में कुल 1562 और दिल्ली पुलिस पूर्व सैनिकों के लिए कुल 108 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। आयोग ने परीक्षा में शामिल सात परीक्षार्थियों के रिजल्ट रोक दिए हैं। आयोग की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि प्रथम प्रश्नपत्र में सफल अभ्यर्थियों के दूसरे प्रश्नपत्र की परीक्षा 27 सितंबर को होगी।