फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी आयोग के बिना समस्याओं का समाधान संभव नहीं: सुशांत

विज्ञापन
प्रयागराज व्यापार मंडल की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। स्वयं
विज्ञापन
प्रयागराज व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशांत कुमार केसरवानी ने कहा कि व्यापारी आयोग के गठन के बिना व्यापारियों की समस्याओं का स्थायी समाधान संभव नहीं है। एक सशक्त और प्रभावी व्यापारी आयोग का गठन किया जाना आवश्यक है। व्यापार मंडल के पदाधिकारी के साथ हुई बैठक में जिला अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारी आयोग का गठन विधानसभा वार किया जाए और इसकी कमान अनुभवी व्यापारी नेताओं को सौंपी जाए जिससे समस्याओं का त्वरित व न्यायपूर्ण निस्तारण हो सके। इस महत्वपूर्ण मुद्दे को आगामी 28 जून को आयोजित व्यापारी दिवस समारोह में जनप्रतिनिधियों के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा। साथ ही व्यापारी आयोग बनाओ, व्यापारियों को न्याय दिलाओ के नारे के साथ मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सांसद और विधायकों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें