फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अतिथि और संविदा पर पढ़ा रहे शिक्षकों को राहत

Sun, 21 Jan 2024 04:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विश्वविद्यालयों और उससे संबद्ध कॉलेजों में संविदा और अतिथि के तौर पर पढ़ा रहे शिक्षकों को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने कहा है कि शिक्षकों के चयन में उनके अनुभवों पर अंक दिए जाएंगे। यह आदेश न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र तथा न्यायमूर्ति आशुतोष श्रीवास्तव की खंडपीठ ने गीतांजलि तिवारी व कई अन्य की अपीलों व पुनर्विचार अर्जी को तय करते हुए दिया है।
विज्ञापन

कोर्ट ने रेग्यूलेशन 10(एफ)(111) की वैधता को चुनौती याचिका को निस्तारित करते हुए साफ कहा कि यह रेग्यूलेशन सहायक प्रोफेसर सीधी भर्ती में लागू ही नहीं होगा। इसलिए अभ्यर्थियों की क्लाज 7 टेबल 3ए के अनुसार शार्टलिस्टिंग किया जाए।
याचिका पर अधिवक्ता आलोक कुमार यादव ने बहस किया। मामले में इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने सहायक प्रोफेसर नियुक्ति का 28 नवंबर 22 को विज्ञापन दिया। याची ने संस्कृत विषय में आवेदन दिया। शैक्षिक अनुभव के उसे 10 अंक मिलने चाहिए। किंतु विश्वविद्यालय ने शैक्षिक अनुभव का अंक न जोड़ते हुए उसे साक्षात्कार के लिए नहीं बुलाया।
विज्ञापन

गठित चयन समिति ने रेग्यूलेशन 10 के तहत नियुक्ति मापदंड निर्धारित की और शार्टलिस्ट कर साक्षात्कार लिया। जिसके अनुसार नियमित सहायक प्रोफेसर के वेतन के बराबर वेतन पाने वाले टीचिंग अनुभव वालों को ही शार्टलिस्ट किया गया। कोर्ट ने इसे सही नहीं माना। कोर्ट ने कहा यह मापदंड इस भर्ती में लागू नहीं होगा। अतिथि और संविदा शिक्षक के अध्यापन अनुभव को अंक देकर शार्टलिस्ट की व्यवस्था केवल बेहतर अभ्यर्थियों के साक्षात्कार के लिए अपनाई जानी है। यूजीसी के मानक के अनुसार पद पर नियुक्ति योग्यता रखने वालों को शार्टलिस्ट किया जानी चाहिए। कोर्ट ने विश्वविद्यालय को याचियों की शार्टलिस्टिंग कर साक्षात्कार लेने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सरायअकिल बाजार में भगवा झंडे की सिलाई करता दर्जी। संवाद

सरायअकिल बाजार में भगवा झंडे की सिलाई करता दर्जी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें