फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मेडिकल काॅलेज चौराहा, मलाकराज में सीवर ओवरफ्लो से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज चौराहा और मलाकराज व आसपास के लोगों को सीवर ओवरफ्लो की समस्या से जल्द ही निजात मिलेगी। मलाकराज के लिए अलग सीवर लाइन का प्रस्ताव तैयार किया गया है। वहीं, मेडिकल कॉलेज चौराहे पर नाले को सीवर लाइन से अलग किया जाएगा।
विज्ञापन

मलाकराज में कई तरफ की सीवर लाइन आकर मिलती है। ऐसे में दबाव बढ़ने सीवर ओवरफ्लो करने लगता है। कई बार तो लोगों के घरों में सीवर का पानी घुस जाता है। पिछले दिनों बारिश के दौरान निवासियों के आंगन और रसोई में गंदा पानी पहुंच गया था।
इसे देखते हुए मलाकराज के लिए अलग सीवर लाइन बिछाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जलकल विभाग के महाप्रबंधक कुमार गौरव ने बताया कि यह काम जल निगम कराएगा। प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इस पर चार करोड़ रुपये खर्च हाेंगे।
विज्ञापन

उधर, मेडिकल कॉलेज चौराहे की अलग समस्या है। महात्मा गांधी मार्ग, सिविल लाइंस की तरफ से आने वाला मुख्य नाला वहां ब्लॉक हो गया है। ऐसे में उसे सीवर लाइन से जोड़ दिया गया। इस वजह से बारिश के दिनों में सीवर लाइन पर दबाव बढ़ जाता है और चौराहे पर पानी भरने से आवागमन बाधित हो जाता है।
इसके समाधान के लिए चौराहे पर अलग से नाला बनाने का निर्णय लिया गया है, ताकि नाले को सीवर लाइन से अलग किया जा सके। जलकल के महाप्रबंधक का कहना है कि प्रस्ताव तैयार किया गया है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू किया जाएगा।


नगर आयुक्त को आज फिर देंगे ज्ञापन
सीवर लाइन ओवरफ्लो होने से मलाकराज के लोगाें में नाराजगी है। निवासियों का कहना है कि नगर आयुक्त से लेकर मंडलायुक्त तक ज्ञापन सौंप चुके हैं। मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान भी लोगों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा था, लेकिन समाधान नहीं हुआ। पार्षद आकाश सोनकर की अगुवाई में मंगलवार को फिर ज्ञापन सौंपा जाएगा। वहीं, लोगों को जल निगम की ओर से तैयार प्रस्ताव पर भी आपत्ति है। पार्षद का कहना है कि यह स्थायी समाधान नहीं है। इस संबंध में नगर आयुक्त से वार्ता के लिए समय मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें