बदनियति से घर में घुसे युवक को पकड़ कर परिजनों ने पुलिस के हवाले कर दिया। नवाबगंज थाना क्षेत्र के ठाकुरी का पुरवा (लवाना) गांव के रहने वाले एक युवक ने नवाबगंज थाने में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को वह रिश्तेदारी में गए थे। घर में उनकी पुत्री अकेली थी। गांव के ही राकेश पुत्र राम सुमेर मंगलवार की रात छत के रास्ते से घर के अंदर आ गया। पुत्री का मुंह दबाकर छेड़खानी की। शोर मचाने पर परिवार और गांव के लोग एकत्र हो गए। सुबह आरोपी राकेश को नवाबगंज पुलिस के हवाले कर दिया। जिसमें नवाबगंज पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर घर में घुसकर छेड़खानी का मुकदमा आरोपी के विरुद्ध पंजीकृत किया गया है ।