फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : डीएलएड में दाखिले के लिए 21 अगस्त तक कर सकते हैं पंजीकरण

Thu, 10 Aug 2023 05:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया, अभी तक लखनऊ और पूर्वांचल विश्वविद्यालयों समेत कुछ अन्य विश्वविद्यालयों के स्नातक का परिणाम जारी नहीं हुआ है। इससे आवेदन की तिथि फिर से बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
Prayagraj News : परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय, प्रयागराज। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूबे के डीएलएड कॉलेजों में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण में तीसरी बार मौका दिया गया है। अभ्यर्थी 21 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने के लिए 22 अगस्त तक का मौका दिया गया है। वहीं, प्रिंटआउट निकालने की अंतिम तिथि 24 अगस्त निर्धारित की गई है।

दरअसल दो बाद आवेदन तिथि बढ़ाने के बाद भी सूबे के डीएलएड कॉलेजों की 2,33,350 सीटों में से 1,33,603 सीटें खाली रह गई थीं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया, अभी तक लखनऊ और पूर्वांचल विश्वविद्यालयों समेत कुछ अन्य विश्वविद्यालयों के स्नातक का परिणाम जारी नहीं हुआ है। इससे आवेदन की तिथि फिर से बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें