सरायइनायत थाना क्षेत्र के लोढवा गांव निवासी मूलचंद के घर के बगल स्थित दुकान के सामने 21 जनवरी की कुछ लोग ऑटो में बैठकर शराब पी रहे थे। फूलचंद ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें पीट दिया। साथ ही दांत से अंगूठा काट लिया। मूलचंद ने थाना सरायइनायत में नामजद तहरीर दी है लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। मूलचंद ने 22 जनवरी को पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।