फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरआरबी : रेलवे में स्टेशन मास्टर के 1250 पदों पर भर्ती, प्रयागराज में करीब 100 पद

Wed, 21 Oct 2026 04:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रेलवे में स्टेशन मास्टर बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भर्ती का अवसर है। कुल 1250 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें करीब 100 पद आरआरबी प्रयागराज के हिस्से में हैं। ऑनलाइन आवेदन 27 अक्तूबर से 25 नवंबर तक किए जा सकेंगे। न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
आरआरबी। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ओर से स्टेशन मास्टर के कुल 1250 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें से करीब 100 पद आरआरबी प्रयागराज के अंतर्गत भरे जाएंगे। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 अक्तूबर से शुरू होकर 25 नवंबर तक चलेगी।

स्टेशन मास्टर का पद सातवें वेतन आयोग के तहत पे-लेवल छह में आता है। इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष से बढ़ाकर 20 वर्ष कर दी गई है। अभ्यर्थियों की आयु की गणना एक जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना में निर्धारित शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण और अन्य शर्तों की जानकारी अवश्य देखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें