राम के अग्निबाण से रावण का अंत
- फोटो : Samvad
आदर्श रामलीला कमेटी ने नगर पंचायत कार्यालय पर रामलीला के 14वें दिन का मंचन किया। मंगलवार को लक्ष्मण ने मेघनाथ का वध किया। विभीषण के बताने पर हनुमान ने अहि रावण का वध किया। उन्होंने भगवान श्री राम और लक्ष्मण को पाताल लोक से मुक्त कराया। इसके बाद रावण स्वयं युद्ध के लिए निकला। विभीषण के बताने पर प्रभु श्री राम ने अग्निबाण से रावण की नाभि पर प्रहार कर उसका अंत कर दिया। लोगों ने भगवान श्री राम की विजय पर जयकारे लगाए। वनवास के 14 साल पूरे होने पर भगवान श्री राम ने हनुमान को भरत के पास नंदीग्राम अयोध्या भेजा। यह सूचना राज्याभिषेक की तैयारी के लिए थी। इस दौरान अवध नारायण तिवारी और भगवान प्रसाद तिवारी सहित कई लोग उपस्थित रहे।