फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: राशन की दुकान पर छापा मारा, मिलीं खामियां

Wed, 16 Sep 2026 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
धनूपुर विकासखंड के भगौतीपुर गांव में सरकारी गल्ले की दुकान को लेकर शिकायत मिली थी। सोमवार को पूर्ति विभाग की टीम ने अचानक छापा मारा। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अखिलेश कुमार और पूर्ति निरीक्षक अमित सिंह ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दुकान पर राशन वितरण व्यवस्था और संबंधित अभिलेखों की जांच की। जांच में कई कमियां और अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद दुकान सीज कर दी गई। पूर्ति निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई हुई। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है और नियमानुसार आगे कार्रवाई की जाएगी। दुकान संचालक ने बताया कि वह किसी कार्य से गोपीगंज गए थे, तभी अधिकारी पहुंचे और दुकान सीज कर दी। विभागीय अधिकारियों ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली में किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त न करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें