फूलपुर। भारतीय नववर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पथ संचालन किया। इस दौरान डाॅ. हेडगेवार की शोभायात्रा निकाली गई। पथ संचलन का समापन गोमती इंटर काॅलेज में हुआ। मौके पर जिला संघ चालक सूर्य नारायण सिंह, जिला प्रचारक प्रेम सागर, सह विभाग कार्यवाह बेचन सिंह, नगर संघ चालक कृष्ण कुमार आदि रहे।