फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : पासर गैंग सरगना की तलाश में कौशाम्बी तक ताबड़तोड़ दबिश, तलाश में लगीं कई टीमें

Wed, 19 Jun 2024 12:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नैनी में 12 जून की रात दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसमें एक पक्ष की ओर से रंगदारी मांगने समेत अन्य आरोपों में रेहान खान, आशुतोष केसरवानी, मोनू खां, दिव्यांश केशरवानी के साथ तीन कार पर सवार अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनी में फॉर्च्यूनर में तोड़फोड़ व फायरिंग के आरोपी पासर गैंग के सरगना व उसके साथियों की तलाश में सोमवार को ताबड़तोड़ दबिश दी गई। रात में ही प्रयागराज से कौशाम्बी तक उनके हर संभावित ठिकाने पर छापेमारी की गई। पुलिस को उनकी लोकेशन कौशाम्बी में मिली थी। उनकी तलाश में नैनी पुलिस के साथ ही एसओजी को भी लगाया गया है।

नैनी में 12 जून की रात दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसमें एक पक्ष की ओर से रंगदारी मांगने समेत अन्य आरोपों में रेहान खान, आशुतोष केसरवानी, मोनू खां, दिव्यांश केशरवानी के साथ तीन कार पर सवार अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। सूत्रों का कहना है कि दोनों ही पक्ष के कुछ लोग ओवरलोड गाड़ियों को पास कराने का काम करते हैं और वर्चस्व को लेकर दोनों गुटों में भिड़ंत हुई थी। इसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

सोमवार रात कुछ आरोपियों की लोकेशन कौशाम्बी में मिलने पर पुलिस ने वहां भी पहुंचकर दबिश दी। इसके अलावा शिवकुटी, फाफामऊ व नैनी में कई स्थानों पर उनकी तलाश में पुलिस टीम पहुंची। कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया गया है। बता दें कि इस मामले में मुख्य आरोपी रेहान खान है। वह पासर गिरोह संचालित करता है। नैनी प्रभारी यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। एसओजी को भी गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस को साजिश के भी मिले हैं साक्ष्य

पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस मामले में पुलिस को एक पक्ष की ओर से साजिश रचने के भी साक्ष्य मिले हैं। दरअसल जिस जगह यह घटना हुई, वहां सीसीटीवी कैमरा नहीं है। हालांकि घटनास्थल के आसपास जांच पड़ताल में पुलिस के हाथ कुछ अहम साक्ष्य मिले हैं। नैनी प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जल्द खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें