फूलपुर के उमरपुर बदल का पूरा में रामलीला का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि।
उमरपुर बदल का पूरा गांव में बृहस्पतिवार को नवीन रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि ने फीता काटकर और भगवान विष्णु की आरती उतारकर उद्घाटन किया। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा गंगापार के जिला महामंत्री भूपेंद्र मिश्र, प्रधान पिंटू दुबे, अधिवक्ता संदीप द्विवेदी, पुष्कर सिंह पटेल, आशुतोष शुक्ला, विजय शंकर और विजय सोनी का स्वागत किया गया। अध्यक्ष पवन कुमार पांडेय ने आभार जताया। इस दौरान कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।