मऊआइमा नगर पंचायत क्षेत्र में रविवार को देर शाम निकला कर्ण घोड़ा का जुलूस
नगर पंचायत मऊआइमा में रविवार देर शाम कर्ण घोड़ा और आकर्षक झांकियों का जुलूस निकला। इसके साथ ही ऐतिहासिक रामलीला का धूमधाम से शुभारंभ हुआ।
यह जुलूस सदर बाजार से शुरू होकर नगर के विभिन्न मोहल्लों से गुजरा। जुलूस नाटी इमली, चुनौंटा कुआं, मोहल्ला कोट और गंजिया बाजार होते हुए रामबाग पहुंचा। रामबाग में विधि-विधान से मुकुट पूजा की गई। पूजा के बाद रामलीला का मंचन शुरू हुआ। रामलीला समिति के तत्वावधान में निकले इस जुलूस में डीजे और गाजे-बाजे शामिल थे। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष सचिन साहू, मुख्य संरक्षक निमिष खत्री, महामंत्री बिंदेश्वरी प्रसाद और सभासद रवि साहू उपस्थित थे।