फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर : हनुमान मंदिर में 11 हजार दीपों के साथ मनेगा राम उत्सव, अयोध्या की तर्ज पर होंगे आयोजन

Mon, 08 Jan 2024 04:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कार्यक्रम के संयोजक लालू मित्तल ने बताया कि 22 जनवरी को पूरे सिविल लाइंस हनुमान मंदिर परिसर को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा, जिसमें विशेष प्रकार की रोशनी, ध्वज होगी। विशेष आकर्षण राम मंदिर मॉडल होगा, जो कलाकारों द्वारा कड़ी मेहनत से बनाया गया है।
विज्ञापन
राम मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की तर्ज पर शहर के हनुमत निकेतन सिविल लाइंस में भी राम उत्सव की तैयारी जोरशोर से की जा रही है। कार्यक्रम के संयोजक लालू मित्तल ने बताया कि 22 जनवरी को पूरे सिविल लाइंस हनुमान मंदिर परिसर को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा, जिसमें विशेष प्रकार की रोशनी, ध्वज होगी। विशेष आकर्षण राम मंदिर मॉडल होगा, जो कलाकारों द्वारा कड़ी मेहनत से बनाया गया है।

विज्ञापन









कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे से सिविल लाइंस हनुमान मंदिर में 11 हजार दीप जलाकर किया जाएगा। इस मौके पर सुंदरगांड का पाठ भी मुंबई के संगीतकारों द्वारा किया जाएगा। मंदिर प्रांगण में एक विशाल एलईडी लगाई जाएगी, जिसमें प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या का सजीव प्रसारण सामूहिक रूप से सभी लोग देखेंगे। 12:32 शुभ मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत भंडारा का आयोजन होगा, जो दिनभर चलेगा। सूर्यास्त के बाद शाम छह बजे से शानदार आतिशबाजी की जाएगी और 500 वर्षों के बाद दूसरी दिवाली मनाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के आयोजक दीपक अग्रवाल लड्डू ने बताया कि कार्यक्रम में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, जनप्रतिनिधि , व्यापारी, चिकित्सक, लायन क्लब, रोटरी क्लब, इनर व्हील क्लब, प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन आदि संगठन के साथ बड़ी संख्या मं लोग मौजूद रहेंगे। प्रचार प्रसार का कार्य देख रहे। अमरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम में महामंडलेश्वर, साधु संत, मंदिरों के पुजारी आदि भी शामिल होंगे। इसी के साथ किन्नर अखाड़ा आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से विशेष मुलाकात करके उनको इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पधारने के लिए निमंत्रण दिया गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें