प्राण प्रतिष्ठा उत्सव मनाने के लिए लोगों को जागरूक करते समाजसेवी दुकानजी।
- फोटो : अमर उजाला।
भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव हर लोग अपने अपने तरीके से मना रहे हैं। पूजित अक्षत कलश की यात्रा निकालकर जहां विहिप, बजरंग दल और आरएसएस के लोग लोगों को रामज्योति जलाने का आग्रह कर रहे हैं, वहीं प्रयागराज के समाजसेवी दुकानजी कुछ अलग तरीके से ही उत्सव मनाने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। दुकानजी भगवान राम की मूर्ति और मंदिर का प्रतीक अपने सिर पर रखकर भ्रमण कर रहे हैं।
वह 22 जनवरी को अयोध्या जाने वाले भक्तों को अपने आसपास के मंदिरों में ही पूजन अर्चन और ज्योति जलाने के लिए आग्रह कर रहे हैं। वह अधिक से अधिक लोगों से मंदिरों में राम जप और कीर्तन करे का आग्रह कर रहे हैं। राजेंद्र कुमार तिवारी उर्फ दुकानजी अपने तरीके से लोगों को रामलला का उत्सव मनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वह अधिक से अधिक लोगों से प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।