फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: आमजन की परेशानियों से सीधा संवाद करती हैं राजेंद्र कुमार की कविताएं

Mon, 08 Jan 2024 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रगतिशील लेखक संघ की घरेलू गोष्ठी श्रृंखला में रविवार को कवि-आलोचक प्रो.राजेंद्र कुमार की कविताओं पर विमर्श किया गया। कवयित्री संध्या नवोदिता की ओर से विषय प्रवर्तन के बाद प्रो.राजेंद्र कुमार ने इतिहास का उन्माद, नकाबपोश, इस साल भी सहित कई कविताएं सुनाईं। कहा, हमें चुनौतियों से निराश नहीं होना है।
विज्ञापन

कथालेखिका प्रो.अनिता गोपेश ने कहा, राजेंद्र कुमार की कविताएं आम जन की परेशानियों से सीधा संवाद करती हैं। प्रलेस के राज्य महासचिव संजय श्रीवास्तव ने ऐसे आयोजनों पर मंडराते संकट पर चिंता जताई। कवि बसंत त्रिपाठी ने काव्यपाठ के महत्व को रेखांकित किया।
गजलकार अशरफ अली बेग की अध्यक्षता में बृजहरि अपार्टमेंट में हुई संगोष्ठी में प्रलेस सचिव संध्या नवोदिता ने संचालन जबकि प्रकर्ष मालवीय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कवि अजामिल, नरेश सहगल, अनिल रंजन भौमिक,गायत्री गांगुली,डॉ.कुमार वीरेंद्र, केके राय, चंद्रविजय चतुर्वेदी, अंशु मालवीय, विवेक सत्यांशु,राकेश बिहारी, डॉ.अल्पना श्रीवास्तव, अनिता त्रिपाठी, सुमन , शिवानी, हर्षिता,शांभवी सचिन गुप्ता, शिव नारायण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें