फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने रामकथा में शामिल होने की जताई इच्छा, एक्स पर किया पोस्ट

Tue, 17 Nov 2026 04:46 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

कुंडा के बेंती राजभवन में आज से शुरू हो रही बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा के बीच राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह की एक पोस्ट चर्चा में आ गई है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर रामकथा में शामिल होने की इच्छा जताई है। साथ ही उम्मीद जताई है कि राजा भैया उनकी धार्मिक भावना का सम्मान करते हुए उन्हें इस आयोजन में शामिल होने का अवसर देंगे।
विज्ञापन
भानवी कुमारी - फोटो : Samvad
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित बेंती राजभवन में मंगलवार से बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तीन दिवसीय रामकथा शुरू हो रही है। इसी बीच जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर कथा में शामिल होने की इच्छा जाहिर की है।

 

भानवी सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा, "मुझे विश्वास है कि मेरे हजूर (रघुराज प्रताप सिंह) मेरी इस धार्मिक इच्छा का सम्मान करेंगे। मुझे इस पुण्य आयोजन में शामिल होने का मौका देंगे, ताकि पूरे परिवार को इसका लाभ मिल सके। यह रामकथा परिवारों को जोड़ने और रिश्तों में विश्वास जगाने का अवसर बने।"

 

गौरतलब है कि राजा भैया और भानवी सिंह के बीच तलाक का मुकदमा चल रहा है। भानवी सिंह ने नवंबर 2022 में क्रूरता के आधार पर दिल्ली की साकेत अदालत में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। इसके बाद से दोनों अलग-अलग रह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें