मेजा के भंडे़वरा गांव में पानी निकासी की व्यवस्था न होने से सड़क पर जमा है बारिश का पानी। संवाद
भंड़ेवरा गांव में चार दिन बाद भी बारिश का पानी नहीं निकल सका है। प्राथमिक विद्यालय और 10 घरों में पानी भरा हुआ है। पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण यह समस्या बनी हुई है। स्कूल में शिक्षक और बच्चे जलभराव से परेशान हैं। ग्रामीण भी पानी निकालने को लेकर चिंतित हैं। महेंद्र कुशवाहा, जवाहर लाल कुशवाहा, बबलू कुशवाहा, छोटेलाल, छविनाथ, मुन्नी लाल, मनीष, विनोद कुमार, मिश्रीलाल और संतलाल सहित 10 ग्रामीणों के घरों में पानी घुस गया है। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को शिकायती पत्र सौंपा है। उन्होंने गांव में जमा बारिश का पानी निकालने की मांग की है।