फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बारिश ने उड़ाया बिजली का फ्यूज, जलभराव से परेशानी

Thu, 08 Aug 2024 06:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
शीशगढ़/बहेड़ी/मीरगंज। बारिश के बीच बुधवार को लोगों को दिनभर बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। जगह-जगह जलभराव के चलते भी परेशानी हुई। 33 केवी लाइन में फाॅल्ट के चलते जाफरपुर बिजलीघर से पोषित 160 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पिछले 18 घंटे से बिजली न मिलने के चलते हजारों की संख्या में उपभोक्ता प्रभावित हैं।
विज्ञापन

रिछा से शेरगढ़ होकर जाफरपुर बिजलीघर आने वाली 33 केवी लाइन कई जगह पेड़ों के पास से गुजरती है। बारिश और हवा चलने के दौरान अक्सर पेड़ की शाखाएं टूटकर गिरने की वजह से लाइन क्षतिग्रस्त हो जाती है। मंगलवार रात करीब नौ बजे बारिश का सिलसिला शुरू होते ही लाइन में एक बार फिर फॉल्ट हो गया।
रातभर लोग बिजली का इंतजार करते रहे। बारिश लगातार जारी रहने की वजह से फॉल्ट की मरम्मत नहीं की जा सकी। सुबह होने पर कर्मचारी फॉल्ट की तलाश में निकले मगर बारिश की वजह से लाइन जोड़ने में कामयाबी नहीं मिली। देर शाम तक बिजली गुल थी। बिजलीघर के एचएचओ ने बताया कि फॉल्ट की तलाश की जा रही है। जल्द ही आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, 24 घंटे से झमाझम हो रही बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बहेड़ी के नैनीताल रोड, नई बस्ती, नूरीनगर, लाइन पर, जाफरी चौराहा, मीना बाजार आदि इलाकों में जलभराव के चलते आवागमन की समस्या हुई। स्थानीय लोगों ने नाला सफाई न होने को लेकर नगर पालिका के अधिकारियों के प्रति रोष जताया।
मीरगंज क्षेत्र में दुनका न्यू पीएचसी परिसर में जलभराव के चलते लोगों को परेशानी हुई। अस्पताल कर्मियों ने बताया कि गांव का नाला कुछ दूरी पर बंद है। इस वजह से गंदा पानी अस्पताल में भरता है।

ट्रिपिंग-कटौती से कारोबार चौपट
सिरौली। कस्बे में ट्रिपिंग और अघोषित कटौती से उपभोक्ता बेहाल हैं। वहीं, लघु उद्योग भी चौपट हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी आपूर्ति में सुधार नहीं हो रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि सिरौली के लिए आने वाली 33 केवी लाइन से अलीगंज को जोड़ने के बाद से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। बिना पूर्व सूचना के कई-कई घंटे के लिए बिजली काट दी जाती है। किसान भी फसलों की सिंचाई के लिए परेशान हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें