फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे : देवलाली-दानापुर स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े, मऊ-मुंबई सेंट्रल के समय में बदलाव

Thu, 22 Oct 2026 06:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने देवलाली-दानापुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन के फेरों में विस्तार करने का निर्णय लिया है। साथ ही, मऊ–मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक विशेष ट्रेन की समय-सारिणी में भी आंशिक संशोधन किया गया है।
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने देवलाली-दानापुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन के फेरों में विस्तार करने का निर्णय लिया है। साथ ही, मऊ–मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक विशेष ट्रेन की समय-सारिणी में भी आंशिक संशोधन किया गया है।

गाड़ी संख्या 01053 (देवलाली-दानापुर विशेष ट्रेन) दो अतिरिक्त फेरे शनिवार, यानी 24 और 31 अक्तूबर को लगाएगी। वहीं, गाड़ी संख्या 01054 (दानापुर-देवलाली विशेष ट्रेन) दो अतिरिक्त फेरे सोमवार, 26 अक्तूबर और 02 नवंबर को लगाएगी।

इसके अलावा, गाड़ी संख्या 09184 (मऊ-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक विशेष ट्रेन) के बनारस और ज्ञानपुर रोड स्टेशनों के समय में भी बदलाव किया गया है। संशोधित समय-सारिणी के मुताबिक, यह ट्रेन बनारस स्टेशन पर अपने पूर्व निर्धारित आगमन समय दोपहर 02:55 बजे पहुंचेगी लेकिन अब यह पहले के 03:45 बजे के प्रस्थान समय के मुकाबले 40 मिनट पहले यानी 03:05 बजे ही मऊ के लिए रवाना हो जाएगी।

इसी प्रकार, ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर इस ट्रेन का नया आगमन समय शाम 04:40 बजे और प्रस्थान समय 04:45 बजे निर्धारित किया गया है। समय में यह बदलाव 23 अक्तूबर से प्रभावी हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें