फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे : दशहरा, दिवाली और छठ पूजा की राह आसान करेगी दादरी स्पेशल

Thu, 20 Aug 2026 04:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज जंक्शन से नोएडा के निकट दादरी स्टेशन के लिए चलाई जा रही स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। अब संचालन 31 अगस्त नहीं, 30 नवंबर तक होगा।
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज जंक्शन से नोएडा के निकट दादरी स्टेशन के लिए चलाई जा रही स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। अब संचालन 31 अगस्त नहीं, 30 नवंबर तक होगा। इसका फायदा यह होगा कि दुर्गापूजा, दशहरा, दिवाली व छठ पूजा पर प्रयागराज से नोएडा आने और वहां जाने वाले यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ डॉ.शिवम शर्मा ने बताया कि 02417 प्रयागराज-दादरी स्पेशल एक सितंबर से 30 नवंबर तक व 02418 दादरी-प्रयागराज का संचालन दो सितंबर से एक दिसंबर तक होगा। 21 कोच की इस ट्रेन में स्लीपर के 10, एसी थ्री के तीन, सामान्य श्रेणी के पांच व एसएलआर श्रेणी के दो कोच रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें