फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: न्यू पेंशन स्कीम के विरोध में रेलकर्मियों ने निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू पेंशन स्कीम के विरोध में नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ ने शुक्रवार को रैली निकाली। रैली सिविल लाइंस एमजी मार्ग, सुभाष चौराहा होते हुए मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर समाप्त हुई। यहां नुक्कड़ सभा के बाद डीआरएम प्रयागराज को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। इससे पूर्व रेलकर्मियों ने नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

इंप्लाइज संघ के महामंत्री आरपी सिंह के नेतृत्व में रैली यूनियन के केंद्रीय कार्यालय से निकली। इस दौरान रेलकर्मियों ने न्यू पेंशन स्कीम गो बैक और ओल्ड पेंशन स्कीम कम बैक के नारे लगाए। रैली में कुछ रेलकर्मी अपने परिवार के सदस्यों के साथ भी शामिल हुए। महामंत्री ने कहा कि इंप्लाइज संघ के रहते किसी कर्मचारी का नुकसान नहीं होगा। बताया कि अब तीन और चार नवंबर 2023 को स्ट्राइक बैलेट के जरिये हड़ताल पर निर्णय लिया जाएगा।
मंडल मंत्री चंदन सिंह ने कहा कि सरकार के पास कर्मचारियों को देने के लिए पेंशन का पैसा नहीं है, लेकिन सांसद, विधानसभा मेंबरों आदि के लिए पैसा है। कहा कि अगर इसी तरह सरकार का रवैया रहा तो मजबूर होकर देशव्यापी हड़ताल होगी। रैली व नुक्कड़ सभा में शैलजा सिंह, सुष्मिता, शब्या शुक्ला, एसके सिंह, अभिषेक सिंह, रुक्मानंद पांडेय, प्रदीप मिश्रा, नागेंद्र श्रीवास्तव, एस कुमार, केएम झा, पिंकू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें