प्रयागराज रामबाग- बलिया और बनारस-प्रयागराज रामबाग स्पेशल ट्रेन 16 एवं 20 मार्च को निरस्त रहेगी। बताया जा रहा है कि पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी-प्रयागराज खंड स्थित हंडिया खास-रामनाथपुर एवं राजातालाब-हरदत्तपुर के मध्य ब्रिज के पुनर्निर्माण की वजह से रेलवे द्वारा ब्लॉक लिया जा रहा है। इस वजह से कुछ ट्रेनें जहां निरस्त की जा रही हैं तो वहीं विभूति एक्सप्रेस को विलंब से रवाना किए जाने की तैयारी रेलवे ने की है।
पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि 05169 बलिया-प्रयागराज रामबाग एवं 05170 प्रयागराज रामबाग-बलिया अनारक्षित विशेष ट्रेन 16 एवं 20 मार्च को निरस्त रहेगी। इसी अवधि में 05196 प्रयागराज रामबाग-बनारस एवं 05195 बनारस-प्रयागराज रामबाग स्पेशल भी निरस्त रहेगी। साथ ही 16 मार्च को 12334 प्रयागराज रामबाग-हावड़ा विभूति एक्सप्रेस 90 मिनट की देरी से 16 मार्च को एवं 20 मार्च को 60 मिनट की देरी से रवाना होगी। इसी तरह दानापुर से 20 मार्च को चलने वाली 12792 दानापुर-सिकन्दराबाद एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से प्रयागराज पहुंचेंगी।