गांधी जयंती के अवसर उत्तर मध्य रेलवे में मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े का समापन हुआ। इस अवसर पर एनसीआर मुख्यालय से साइकिल रैली निकाली गई। रैली में शामिल रेलवे अफसर साइकिल चलाकर मुख्यालय से रेलगांव कॉलोनी तक गए। अपर महाप्रबंधक चंद्र प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम के दौरान अपर महाप्रबंधक ने पम्फलेट जारी किया और उसका वितरण किया गया।