इंटरलॉकिंग की वजह से रोकी जाएंगी मुरी, महानंदा समेत दस ट्रेनें
0 प्रयागराज मंडल के कंसपुर गुगौली स्टेशन पर होना है नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल द्वारा कंसपुर गुगौली स्टेशन पर नॉन इंटर लॉकिंग का कार्य किए जाने की वजह से अगले कुछ दिन प्रयागराज जंक्शन से कानपुर की ओर जाने वाली दस ट्रेनें बीच रास्ते रोकी जाएंगी। इन ट्रेनों की सूची रेलवे द्वारा सोमवार को जारी कर दिए गए। इसमें मुरी, महानंदा एक्सप्रेस आदि ट्रेनें प्रमुख रूप से शामिल हैं। ये ट्रेनें अलग-अलग तिथियों में प्रयागराज से मलवां एवं प्रयागराज से कुरस्तीकलां के बीच 25 मिनट से 1.50 घंटे तक रोकी जाएंगी।
----------------------------------
यह ट्रेनें आएंगी लेट
ट्रेन नंबर एवं नाम रोके जाने की अवधि तिथि
15483 महानंदा एक्सप्रेस 1.20 घंट 09, 12, 15, 16, 28 से 31 अगस्त
18101 मुरी एक्सप्रेस 1.20 घंटे 11, 15 एवं 29 अगस्त
18309 संबलपुर-जम्मूतवी 1.50 घंटे 09, 10, 12, 16, 28, 30 एवं 31 अगस्त
12311 नेता जी एक्सप्रेस 25 मिनट 09 से 12 एवं 15, 16 अगस्त
12819 पुरी-आनंद विहार 25 मिनट 11, 15 अगस्त
12825 रांची-आनंद विहार 25 मिनट 09, 12 अगस्त
22805 भुवनेश्वर-आनंद विहार 55 मिनट 28 अगस्त
15634 गुवाहाटी-बीकोनर 30 मिनट 28 अगस्त
12487 जोगबनी-आनंद विहार 30 मिनट 28 अगस्त
12987 सियालदाह-अजमेर 30 मिनट 28 अगस्त