फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दो महीने बाद आज खुलेगा जंक्शन पर प्लेटफार्म नंबर चार

Tue, 13 Jun 2023 09:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। प्रयागराज जंक्शन का प्लेटफार्म नंबर चार बुधवार से यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। प्लेटफार्म पर सुबह आठ बजे से ट्रेनों का ठहराव शुरू होगा। रेलवे की ओर से 15 अप्रैल को प्लेटफार्म नंबर चार की लाइन पर वाशेबुल एप्रन का निर्माण शुरू किया गया था, जिसके चलते इस प्लेटफार्म पर ट्रेन को संचालित नहीं किया जा रहा था। इस प्लेटफार्म की सभी ट्रेनों को अन्य प्लेटफार्म पर शिफ्ट कर दिया गया था। रेलवे की ओर से इस निर्माण कार्य के लिए 45 दिनों का ब्लाक लिया गया था, लेकिन नियत समय तक काम पूरा नहीं होने पर तीन बार ब्लाक को बढ़ाया गया। प्लेटफार्म पर काम होने के चलते पटना राजधानी, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, मुरी एक्सप्रेस, रांची राजधानी, भुवनेश्वर राजधानी, हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को दूसरे प्लेटफार्म पर शिफ्ट किया गया था। अब यह सभी ट्रेनें प्लेटफार्म नंबर चार से संचालित हो सकेंगी। मालूम हो कि प्लेटफार्म की इस लाइन से पिछले दस दिनों से ट्रेनों को निकाला जा रहा था, लेकिन ट्रेनों के ठहराव का सिलसिला बुधवार से शुरू होगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें