यात्रियों की सुविधा के लिए बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट ट्रेन (12581/82) का अब बलिया तक विस्तार कर दिया गया है। प्रयागराज होकर चलने वाली यह ट्रेन अब सप्ताह में दो दिन बलिया से चलेगी। वहीं, पांच दिन यह ट्रेन बनारस स्टेशन से ही चलेगी। बलिया से यह ट्रेन शाम के 19:30 बजे चलेगी और 22:45 बजे बनारस पहुंचगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 09:45 बजे नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी। बलिया से यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार और बुधवार को चलाई जाएगी। यह व्यवस्था 30 जनवरी से शुरू होगी।