फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: झलवा घुंघरू चौराहे पर रेल कोच फंसा, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर बनाए जाने वाले रेल कोच रेस्टोरेंट के लिए सड़क मार्ग से एक एसी रेल कोच को ले जा रहा ट्रेलर झलवा घुंघरू चौराहे पर मुड़ने के दौरान फंस गया। इस वजह से वहां लंबा जाम लग गया। शाम पांच बजे के बाद दो क्रेन की मदद से वहां किसी तरह से आवागमन के लिए रास्ता खोला जा सका।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट खुलना है। इसके लिए एक निजी फर्म को रेलवे ने पुराना एसी कोच आवंटित किया। सूबेदारगंज स्टेशन के यार्ड से उस कोच को क्रेन की मदद से एक बड़े ट्रेलर पर लोड किया गया। इसके बाद ट्रेलर उसे लेकर सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन के लिए बढ़ा।
ट्रेलर पर रेल कोच देखने के लिए वहां काफी लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। घुंघरू चौराहे के पास जब ट्रेलर मुड़ा तो वह डिवाइडर और चौराहे के बीच में लगे यूनीपोल पर फंस गया। इस वजह से वहां एक ओर से रास्ता बाधित हो गया। उसी दौरान आसपास के स्कूलों की छुट्टी होने से लोग डिवाइडर के दूसरे छोर से गुजरने लगे।
विज्ञापन

एक ही लेन पर दोनों ओर के वाहन आने के कारण जाम लग गया। इससे समस्या बढ़ गई। हालांकि, जैसे तैसे लोग वहां से धीमे-धीमे निकलते रहे। इसके बाद मौके पर दो क्रेन भेजी गईं। किसी तरह शाम पांच बजे के बाद ट्रेलर वहां से हटाया जा सका।
उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह का कहना है कि जिस फर्म को रेल कोच आवंटित किया गया है उसे आज कोच सौंपा गया था। वह अपने साधन से उसे लेकर जा रहा था।
वहीं, दूसरी ओर बताया जा रहा है कि सूबेदारगंज स्टेशन पहुंचने वाले मार्ग की हालत खराब होने की वजह से देर शाम तक रेल कोच लदा ट्रेलर सड़क किनारे ही खड़ा रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें