फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: नीट परीक्षा में बेटे की जगह साॅल्वर बैठाने के मामले में चिकित्सक की तलाश में दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
नीट परीक्षा में अभ्यर्थी के स्थान पर सॉल्वर बैठाने के मामले में बिहार के मुजफ्फरपुर की पुलिस ने नैनी स्थित अक्षयवट अस्पताल में छापा मारा है। आरोप है कि नीट परीक्षा में अभ्यर्थी रहे अस्पताल संचालक के पुत्र के स्थान पर सॉल्वर बैठाया गया था। मुजफ्फरपुर पुलिस अस्पताल स्टाफ से पूछताछ कर वापस लौट गई।
विज्ञापन

अक्षयवट अस्पताल के डाॅ. आरपी पांडेय के पुत्र ऋषभ पांडेय की बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में नीट की परीक्षा थी। आरोप है कि उसके स्थान पर जोधपुर एम्स का छात्र हुकमा राम पकड़ा गया था। इस मामले में मुजफ्फरपुर के मिथुनपुर थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने हुकमा राम को छोड़ दिया था। मामला बढ़ने पर बिहार पुलिस हुकमा राम और ऋषभ की तलाश में नैनी स्थित अक्षयवट अस्पताल पहुंची। यहां पर बिहार पुलिस को चिकित्सक डॉ. आरपी पांडेय और उनके पुत्र ऋषभ दोनों नहीं मिले।
पूछताछ में सॉल्वर ने बताया था कि जोधपुर एम्स में वह सॉल्वर गैंग के संपर्क में था और दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के नाम पर चार लाख रुपये भी उसे मिले थे। आरोप है कि चिकित्सक मुख्य सॉल्वर गैंग के संपर्क में था। मामले में अक्षयवट अस्पताल के मैनेजर केके शुक्ला ने बताया कि किसी साजिश के तहत चिकित्सक और उनके पुत्र को फंसाया जा रहा है। बिहार पुलिस के यहां आने पर उन्हें ऋषभ के स्थान पर सॉल्वर द्वारा परीक्षा देने की जानकारी हुई थी। चिकित्सक डॉ. आरपी पांडेय इन दिनों किसी रिश्तेदार के यहां आयोजित समारोह में शामिल होने गए हैं। एक -दो दिन में वह अस्पताल में आ जाएंगे। वहीं, उनका पुत्र दिल्ली में रहकर तैयारी कर रहा है। इंस्पेक्टर नैनी यशपाल सिंह ने बताया कि मुजफ्फरपुर पुलिस के एसआई निशांत के नेतृत्व में एक पुलिस टीम यहां आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें