संगमनगरी में 24 अगस्त को होने वाले संविधान सम्मान सम्मेलन में बतौर मुख्य वक्ता नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शामिल होंगे। संविधान सम्मान सम्मेलन की तैयारियां तेज हो गई हैं। हालांकि कांग्रेस ने अभी तक नेता प्रतिपक्ष के आगमन को लेकर कोई अधिकारिक प्रोटोकॉल जारी नहीं किया है, लेकिन नेताओं ने उनके आगमन से इन्कार भी नहीं किया है। पार्टी के प्रवक्ता हसीब अहमद ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष का प्रयागराज दौरा संभावित है।