फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका दुष्कर्म कांड पर रोष, गुरुदास को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। भारतीय सांस्कृतिक सहयोग एवं मैत्री संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में रविवार को डॉ. प्रियंका रेड्डी की दुष्कर्म और हत्या की घटना पर रोष जताया गया। बैठक में मजदूर नेता गुरुदास गुप्ता, कैफी आजमी की पत्नी शौकत आजमी को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यकारिणी बैठक के बाद अक्तूबर क्रांति और भारत विषयक गोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर मुख्य वक्ता आनंद मालवीय ने कहाकि अक्तूबर क्रांति से भारतीय राजनीति और साहित्य पर दूरगामी प्रभाव पड़ा। संकर्ष मालवीय ने गजल प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी। इस मौके पर सुभदर्शन मालवीय, परिमल चतुर्वेदी, राधेरमण पांडेय, जितेंद्र पांडेय, रामचंद्र, मोतीलाल और मुस्तकीम ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता रामसागर तथा संचालन फरमान रजा ने किया। खालिद सिद्दीकी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें