फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक सांख्यिकी अधिकारी के परिणाम पर सवाल

विज्ञापन
Questions over assistant statistics officer's results
विज्ञापन
आयोग अध्यक्ष से मिलकर अभ्यर्थी रखेंगे अपनी बात
विज्ञापन

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से हाल में ही घोषित सहायक सांख्यिकी अधिकारी के परिणाम को लेकर अभ्यर्थियों ने सवाल उठाए हैं। परीक्षा और साक्षात्कार में शामिल अभ्यर्थियों का कहना है कि परिणाम में बड़ी संख्या में पदों का खाली छोड़ देना पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करता है। परीक्षार्थी अपनी मांगों को लेकर बुधवार को आयोग अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार से मिलकर अपनी बात रखेंगे। साक्षात्कार में शामिल अभ्यर्थियों का कहना है कि सभी अभ्यर्थी राज्य स्तरीय परीक्षा पास करने के बाद साक्षात्कार मेें पहुंचे थे। परीक्षा पास करके साक्षात्कार देने के बाद भी चयन नहीं होना और पद खाली छोड़ देना पूरी भर्ती प्रक्रिया को कटघरे में खड़ा करता है। परीक्षार्थियों का कहना है कि छह वर्ष इंतजार के बाद जब परिणाम आया तो वह निराश करने वाला है। सवाल उठाने वालों में प्रभाकर, जावेद, नेहा, हिमांशु, नागेश सहित कई अभ्यर्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें