फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : अजगर ने नीलगाय के बच्चे को निगला, वन विभाग की टीम ने पकड़कर जंगल में छोड़ा

Mon, 27 Oct 2025 01:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उतरांव थाना क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर गांव के समीप नाले के पास धान के खेत में रविवार सुबह एक अजगर नीलगाय के बच्चे को निगल गया। गांव के लोग धान के खेत में पहुंचे तो देखा कि अजगर नीलगाय के बच्चे को आधा निगला चुका था।

विज्ञापन
अजगर ने नीलगाय के बच्चे को निगला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उतरांव थाना क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर गांव के समीप नाले के पास धान के खेत में रविवार सुबह एक अजगर नीलगाय के बच्चे को निगल गया। गांव के लोग धान के खेत में पहुंचे तो देखा कि अजगर नीलगाय के बच्चे को आधा निगला चुका था।

गांव के लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने 112 नंबर पर सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर अजगर को पकड़कर कब्जे में ले लिया। वन विभाग के अल्पेश कुमार, सुरेश कुमार, मनोज कुमार ने बताया कि यह अजगर काफी विशाल और बड़ा है। यह नीलगाय के बच्चे को निगल गया। नीलगाय के बच्चे की मौत हो गई। टीम ने बताया कि अजगर को दूर जंगल में छोड़ दिया जाएगा। गांव के लाइमैन महेंद्र कुमार यादव ने बताया कि यह अजगर धान के खेत में कई दिनों से दिखाई दे रहा था। इस वजह से वह लोग खेत की तरफ जाना छोड़ दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें