ठेकेदार से 20 हजार रुपये रिश्वत लेने में गिरफ्तार लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के कैशियर आनंत मोहन शुक्ला को बृहस्पतिवार को वाराणसी के एंटी करप्शन कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है। शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने ट्रैप लगाकर मूलरूप से जेठवारा थाना क्षेत्र के डेरवा निवासी आरोपी को पीडब्ल्यूडी कार्यालय से गिरफ्तार किया था।
ठेकेदार दीपक कुमार पांडेय ने एंटी करप्शन को बताया था उनके पिता की एसपी इंटरप्राइजेज के नाम से फर्म है। महाकुंभ मेले से पहले क्षेत्र में पांटून पुल और सड़क रखरखाव को लेकर लगभग 94 लाख रुपये का टेंडर हुआ था। कैशियर आनंत ने बिल पास कराने के एवज में 20 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम ने जार्जटाउन थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विधिक कार्यवाही करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।