फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: एप से होगी सार्वजनिक शौचालयों और पार्कों की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम सार्वजनिक शौचालयों, पार्कों और नालों की नियमित सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए नया एप तैयार करा रहा है, जिससे इनकी सफाई की समस्या में सुधार हो सके। एप को तैयार कराने के लिए नगर निगम ने स्मार्ट सिटी के जरिए एक निजी संस्था को जिम्मेदारी दी है। जल्द ही एप के जरिए सफाई व्यवस्था की निगरानी होगी।
विज्ञापन

शहर के अंदर सार्वजनिक शौचालयों में साफ-सफाई को लेकर अक्सर शिकायत होती है। ऐसे में सफाई में आ रही दिक्कत को दूर करने के उद्देश्य से नगर निगम सफाई की निगरानी रखने के लिए अलग से एप तैयार करा रहा है। जो नियमित रूप से सार्वजनिक शौचालयों की सफाई, नालों की सफाई और माह में एक बार पार्कों की सफाई की निगरानी करेगा।
इसके लिए सफाई में लगे कर्मचारियों को रीयल टाइम फोटो खींचकर एप पर अपलोड करना होगा। वेंडर की तरफ से गूगल फार्म की जानकारी के माध्यम से पूरे सफाई कार्यों की ट्रैकिंग की जाएगी। इसके अलावा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, कूड़ा उठाने वाले वाहनों की ट्रैकिंग, प्लांट की ट्रैकिंग, पोर्ट स्टेशन की मॉनिटरिंग, वीआईपी रोड की सफाई, एयर क्वालिटी वाहनों की ट्रैकिंग, रैन बसरों के रख रखाव की निगरानी हो सकेगी। नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग ने बताया कि एप के तैयार होने के बाद शहरी कई प्रकार की सुविधाओं का घर बैठे लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन

नगर निगम की तरफ से तैयार कराए जा रहे एप में अन्य कई सुविधाएं भी शहरियों को मिलेगी। इसमें शहरी नए पानी का कनेक्शन लेने, बिल जमा करने, अव्यवस्था पर शिकायत करने आदि की सुविधा का लाभ उठा सकेगे। साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उसकी शिकायत भी एप के माध्यम से कर सकेंगे। निगम एप में अन्य सुविधाएं देने की व्यवस्था में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें