फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : लुटरों के सरगना की 40 लाख की संपत्ति कुर्क, गैंगस्टर एक्ट के तहत भदोही पुलिस ने की कार्रवाई

Sun, 16 Jul 2023 06:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

भदोही पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत राशू पांडेय उर्फ राशूतोष पांडेय निवासी चनेथू (पड़ान) थाना सराय ममरेज जनपद प्रयागराज की संपत्ति रविवार को पुलिस ने कुर्क की।
विज्ञापन
सील (सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही पुलिस ने सरायममरेज इलाके में रविवार को मुंबई के तड़ीपार एवं लुटेराें के गिरोह के सरगना की 40 लाख की संपत्ति कुर्क कर ली। गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस टीम ने प्रयागराज स्थित उसके मकान को जब्त कर लिया। किया। आरोपी के खिलाफ पूर्वांचल के कई जिलों में डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। वह सुरियावां क्षेत्र के बैंक मित्र के साथ लूट कांड में शामिल था।

भदोही पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत राशू पांडेय उर्फ राशूतोष पांडेय निवासी चनेथू (पड़ान) थाना सराय ममरेज जनपद प्रयागराज की संपत्ति रविवार को पुलिस ने कुर्क की। एसपी ने बताया कि आरोपी ने आपराधिक कृत्यों से अर्जित धन से मकान और चहारदीवारी का निर्माण कराया था। इसकी कीमत 40 लाख रुपये है। जिला मजिस्ट्रेट गौरांग राठी की संस्तुति पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि राशू सुरियावां क्षेत्र के बैंक मित्र के साथ हुई लूट में शामिल था।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें