फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, रेलवे लाइन के किनारे फेंकी लाश, 48 घंटे में दूसरी हत्या

Wed, 02 Jan 2019 09:11 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
मारा गया प्रॉपर्टी डीलर सुधीर सिंह, बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी में बदमाशों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं, इसका ताजा उदाहरण प्रतापगढ़ में देखने को मिला। यहां मंगलवार देर रात बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


घर से बुलाकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर शव को रेलवे लाइन के किनारे गड्ढे में फेंक दिया गया। हत्या के बाद बदमाश उसके पास से लाइसेंसी रिवाल्वर और पौने दो लाख रुपये भी लूट ले गए। बुधवार को शव मिलने पर सनसनी फैल गई। घर में कोहराम मचा रहा। 48 घंटों के भीतर जिले में हत्या की यह दूसरी घटना हुई है। इससे पहले कंधई थाना क्षेत्र में नए वर्ष का जश्न मनाकर लौट रहे युवक की हत्या कर शव सई नदी में फेंक दिया गया था।

पट्टी कोतवाली के सलाहपुर निवासी सुधीर सिंह उर्फ त्रिलोकीनाथ सिंह (28) पुत्र दिनेश सिंह नगर कोतवाली के जोगापुर में रहता था। वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। मंगलवार की रात 11 बजे वह खाना खाकर आराम कर रहा था। तभी किसी ने दरवाजे से आवाज देकर बाहर बुलाया। परिचित की आवाज सुनने के बाद सुधीर बाहर निकला और उससे बातचीत करते हुए करीब बीस कदम दूर तक गए। कुछ देर बाद वह घर के भीतर लौटा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें