फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : 32 जिलों के परिषदीय शिक्षकों की पदोन्नति अटकी, पोर्टल पर अपलोड नहीं की गई सूची

Thu, 21 Dec 2023 03:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल ने सभी जिलों के बीएसए को निर्देश दिया था कि वह शिक्षकों की पदोन्नति की सूची 16 दिसंबर तक अपलोड कर दें। निर्धारित तिथि पर जनपदीय समिति की बैठक बुलाते हुए 43 जिलों के बीएसए ने ही सूची अपलोड की है।
विज्ञापन
teacher - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित विद्यालयों में 32 जिलों के शिक्षकों की पदोन्नति अटक गई है। इन जिलों के बीएसए की तरफ से पदोन्नति को लेकर पोर्टल पर अभी तक सूची अपलोड नहीं की गई है। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल ने सभी जिलों के बीएसए को निर्देश दिया था कि वह शिक्षकों की पदोन्नति की सूची 16 दिसंबर तक अपलोड कर दें। निर्धारित तिथि पर जनपदीय समिति की बैठक बुलाते हुए 43 जिलों के बीएसए ने ही सूची अपलोड की है।

जिन जिलों से सूची अपलोड की गई है उसमें आगरा, अलीगढ़, अम्बेडकरनगर, अमरोहा, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बागपत, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, बरेली, बहराइच, बिजनौर, बुलंदशहर, चंदौली, देवरिया, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हापुड़, हरदोई, जौनपुर, लखीमपुरखीरी, लखनऊ, महाराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मऊ, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रामपुर, भदोही, शाहजहांपुर, शामली, श्रावस्ती, सीतापुर, उन्नाव शामिल हैं। शेष जिलों से अब तक शिक्षकों की सूची अपलोड नहीं की गई है। इसको देखते हुए सचिव ने शेष 32 जिलों के बीएसए को निर्देश दिया है कि वे अपने यहां की सूची बुधवार तक अपलोड करें।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें