फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना दल की नीतियों के प्रचार से 2027 में मिलेगी सफलता : डॉ. पल्लवी

विज्ञापन
कैथी चौराहे पर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अपना दल की विचारधारा व नीतियों के प्रचार से 2027
विज्ञापन
आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में सफलता हासिल करने के लिए कार्यकर्ताओं को दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ काम करना होगा। कार्यकर्ता घर-घर जाकर अपना दल कमेरावादी की नीतियों और विचारधारा से लोगों को अवगत कराएं, ताकि अधिक से अधिक लोग दल की विचारधारा से जुड़कर संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग करें। उक्त बाते शनिवार को करछना के कैथी चौराहे पर आयोजित अपना दल कमेरावादी का कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने कही। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। सरकार पर निशाना साधते हुए डॉ. पल्लवी पटेल ने कहा कि प्रदेश में लूट, हत्या, दुराचार और भ्रष्टाचार जैसी घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। सरकार अपराध और भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने में विफल रही है। देश और प्रदेश का किसान तथा मजदूर सरकार की नीतियों से परेशान है। पेट्रोल में कथित मिलावट का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जनता पेट्रोल की कीमत चुकाती है, लेकिन उसे मिलावटी ईंधन मिलने से वाहनों में खराबी आ रही है। इसके बाद बारा, कोरांव और मेजा विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभा अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष तथा सेक्टर से लेकर बूथ स्तर तक संगठन के गठन की समीक्षा की।अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जमुनापार रमेश चन्द्र पटेल ने किया। मौके पर उमेश पटेल, अजय पटेल, अबरार अहमद, प्रेमचंद पटेल, रामसागर पटेल, अभय पटेल, रामबाबू पटेल और दुर्बेश पटेल आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें